home page

असम के बोकाखात में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का व्यापक संक्रमण, 10 किलोमीटर के दायरे में सूअर के मांस की बिक्री पर प्रतिबंध

 | 
असम के बोकाखात में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का व्यापक संक्रमण, 10 किलोमीटर के दायरे में सूअर के मांस की बिक्री पर प्रतिबंध


गोलाघाट (असम), 12 नवंबर (हि.स.)। असम के गोलाघाट जिले के बोकाखात में अफ्रीकन स्वाइन फीवर (एएसएफ) का संक्रमण फैलने से चिंता बढ़ गई है। संक्रमण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से प्रशासन ने बोकाखात के 10 किलोमीटर के दायरे में सूअर के मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।

प्रशासन का यह आदेश गुरुवार से प्रभावी होगा। इस क्षेत्र में अब 10 किलोमीटर के दायरे के भीतर सूअर के मांस की बिक्री नहीं की जा सकेगी।

संक्रमण को और अधिक फैलने से रोकने तथा प्रभावित क्षेत्र में एहतियाती कदम उठाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश