home page

फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई, दो आरोपित गिरफ्तार

 | 
फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई, दो आरोपित गिरफ्तार


कछार (असम), 26 जून (हि.स.)। असम में फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गुरुवार देर रात विशेष अभियान चलाकर दो कथित फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया।

कछार पुलिस मुख्यालय द्वारा आज दी गयी जानकारी के अनुसार पहले आरोपित बिश्वजीत सिंघा (53), निवासी बोंटारापुर, थाना कुचुधाराम, को सोनाई थाना कांड संख्या 64/2025 के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया।

दूसरे आरोपित बिक्रान सिंघा (26), निवासी तारापुर, रायगढ़, मणिपुरबस्ती, थाना सिलचर, को सिलचर थाना कांड संख्या 580/2026 में गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं 316(2), 319(2), 336(2), 340(2), 125 और 271 के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस कथित फर्जी चिकित्सा नेटवर्क से अन्य लोग भी जुड़े हैं या नहीं।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश