सांसद निधि घोटाले में एसीएस अधिकारी हेमंत कुमार दत्ता बर्खास्त
| Sep 19, 2026, 11:44 IST
गुवाहाटी, 19 सितंबर (हि.स.)। सांसद अजीत कुमार भुइयां की सांसद निधि से जुड़े कथित घोटाले में संलिप्तता के आरोपों का सामना कर रहे असम सिविल सर्विस (एसीएस) अधिकारी हेमंत कुमार दत्ता को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
विभाग की ओर से मामले में कराई गई नौ विभागीय जांच में से आठ में हेमंत कुमार दत्ता के खिलाफ लगाए गए आरोप साबित हुए हैं। जांच के दौरान सांसद निधि के इस्तेमाल से संबंधित विभिन्न अनियमितताओं में उनकी भूमिका सामने आने के बाद विभाग ने यह कार्रवाई की।
अधिकारी के खिलाफ विभागीय स्तर पर की गई जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद सेवा से बर्खास्तगी का निर्णय लिया गया। मामले में विभागीय जांच के निष्कर्षों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

