एसीएस देवेश्वर बोरा पर करोड़ों रुपये के गबन का आरोप
| Sep 8, 2026, 17:23 IST
गुवाहाटी, 08 सितंबर (हि.स.)। असम सिविल सर्विस (एसीएस) अधिकारी और धेमाजी के विकास आयुक्त देवेश्वर बोरा पर पद का दुरुपयोग कर नौकरी, ठेका और शराब की दुकानों के लाइसेंस के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित वसूली और गबन करने का आरोप लगा है।
आरोप है कि गिरफ्तार देवेश्वर बोरा ने अलग-अलग लोगों से कथित तौर पर 50 लाख रुपये से लेकर दो करोड़ रुपये तक की रिश्वत ली। गुवाहाटी और लखीमपुर में भी उनकी आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप लगाया गया है।
मुख्यमंत्री की निगरानी शाखा ने कथित भ्रष्टाचार के मामले में धेमाजी के विकास आयुक्त देवेश्वर बोरा को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह वर्ष 2011 से ही धोखाधड़ी और भ्रष्ट गतिविधियों में संलिप्त थे।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

