home page

गुवाहाटी फर्जी नोट मामले में भागने की कोशिश के दौरान आरोपित के पैर में लगी गोली

 | 
गुवाहाटी फर्जी नोट मामले में भागने की कोशिश के दौरान आरोपित के पैर में लगी गोली


गुवाहाटी, 04 जुलाई, (हि.स.)। गुवाहाटी में फर्जी भारतीय मुद्रा रैकेट से जुड़े मामले में गिरफ्तार एक आरोपित के पुलिस कार्रवाई के दौरान कथित रूप से भागने की कोशिश करने पर उसके पैर में गोली लग गई।

घायल आरोपित अजय बिस्वकर्मा को उपचार के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। उसे देबोजीत देउरी के साथ दो जुलाई को दिसपुर पुलिस ने सिक्स माइल स्थित नगालैंड हाउस के पास वाहन जांच के दौरान गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने आरोपितों के वाहन से 500 रुपये के जाली नोटों के बंडल बरामद किए, जिनकी कुल अंकित कीमत 2.56 लाख रुपये बताई गई है। वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में दोनों के किसी बड़े फर्जी नोट गिरोह से जुड़े होने की आशंका जताई गई है। मामले की जांच जारी है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश