home page

असम के शिवसागर में 14 पहिया ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

 | 
असम के शिवसागर में 14 पहिया ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत


शिवसागर (असम), 02 नवंबर (हि.स.)। असम के शिवसागर जिले में बीजी रोड पर रविवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवसागर स्टेशन चारियाली निवासी बिराज सिंह के रूप में हुई है।

आज दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार 14 पहिया ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक स्कूटी सहित चालक को करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में बिराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने सड़क की जर्जर स्थिति को हादसे का कारण बताते हुए संबंधित विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सड़क की मरम्मत और उचित रखरखाव की मांग की है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश