home page

बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ शिवसागर में आसू का उग्र प्रदर्शन

 | 

शिवसागर (असम), 07 नवंबर (हि.स.)। बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में शनिवार को शिवसागर में अखिल असम छात्र संघ (आसू) ने जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने शिवसागर के फूकन नगर स्थित बिजली विभाग के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग का पुतला भी दहन किया। आसू ने बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश