home page

शक्तिआश्रम के माठपारा आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र में भी आयोजित आंगन मिलन मेला

 | 
शक्तिआश्रम के माठपारा आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र में भी आयोजित आंगन मिलन मेला


कोकराझार (असम), 11 अक्टूबर (हि.स.)। कोकराझार जिले के दोतमा समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) परियोजना के अंतर्गत 428 नंबर मुखी गांव स्थित माठपारा आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र में भी आज आंगन मिलन मेला कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फकीराग्राम परिषद निर्वाचन क्षेत्र के एमसीएलए आजामुल हक, बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) सबिता ब्रह्म तथा समाजसेवी मानस प्रतिम राय उपस्थित रहे। इसके अलावा आंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों, कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को 1,000 रुपये का चेक वितरित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ बच्चों एवं माताओं के पोषण, स्वास्थ्य और समग्र विकास के क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और स्थानीय लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ सरकारी कल्याणकारी योजनाओं एवं जनहितकारी पहलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा