कछार में 8,000 संदिग्ध याबा टैबलेट जब्त, दो गिरफ्तार
| Oct 1, 2026, 10:34 IST
गुवाहाटी, 01 अक्टूबर (हि.स.)। कछार पुलिस ने विशेष सूचना के आधार पर बिद्यारतनपुर में अभियान चलाकर करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की 8,000 संदिग्ध याबा टैबलेट जब्त की हैं। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसकी जानकारी असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को दी।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा करते हुए कछार पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि असम पुलिस राज्य में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।
मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, “मुझे पकड़ सकते हो? कछार पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया।” उन्होंने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान को लेकर पुलिस के प्रयासों की प्रशंसा की।
मामले की जांच की जा रही है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

