सोनापुर हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को सात-सात लाख रुपये की सहायता
| Sep 2, 2026, 08:44 IST
गुवाहाटी, 02 सितंबर (हि.स.)। सोनापुर के खेत्री में हुए सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से सात-सात लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
डिमोरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. तपन दास ने राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को सहायता राशि के चेक सौंपे। मृतक इंसान अली, ज्योतिका रोंगहांग और तफीजुल अली के परिवारों को सात-सात लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

