home page

61.937 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

 | 
61.937 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार


कछार (असम), 21 सितंबर (हि.स.)। मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना के आधार पर कछार पुलिस ने नागापट्टी स्टेशन रोड पर एक वाहन को रोककर 61.937 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद किया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की मारुति ऑल्टो 800 कार (पंजीकरण संख्या एएस-11-पी-7357) को रोककर तलाशी ली गई। वाहन चला रहे रंजीत देबबर्मा, पुत्र शांति देबबर्मा, निवासी करमछड़ा, थाना मनुघाट, जिला धलाई (त्रिपुरा) को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान वाहन से चार बैग बरामद हुए, जिनमें भूरे रंग के चिपकने वाले टेप से लिपटे 45 पैकेट मिले। इन पैकेटों में अलग-अलग मात्रा में संदिग्ध गांजा रखा गया था। बरामद संदिग्ध गांजे का कुल वजन 61.937 किलोग्राम पाया गया। जिसकी कीमत लाखों रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए संदिग्ध मादक पदार्थ और वाहन को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश