धेमाजी में संदिग्ध फ़ूड पॉइज़निंग से 60 लोग बीमार
धेमाजी (असम), 03 जुलाई (हि.स.)। फ़ूड पॉइज़निंग के संदिग्ध मामले के कारण अस्पताल के कैज़ुअल्टी डिपार्टमेंट में इमरजेंसी जैसी स्थिति पैदा होने के बाद, डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एएमसीएच) में लगभग 60 लोगों (जिनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं) को भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, प्रभावित लोग धेमाजी ज़िलांतर्गत जोनाई इलाके के गली मृगांग गांव में प्रेमधर सुंगकोरंग के घर पर बीते 30 जून को आयोजित जन्मदिन के नाम-कीर्तन भोज में शामिल हुए थे।
दावत के दो दिन बाद 2 जुलाई को इसमें शामिल कई लोगों में उल्टी, दस्त और गंभीर बीमारी जैसे लक्षण देखे गए। जब उनकी हालत बिगड़ने लगी, तो उन्हें इलाज के लिए पहले एम्बुलेंस से और बाद में बसों व ट्रैवलर गाड़ी से एएमसीएच ले जाया गया।
इतनी बड़ी संख्या में मरीज़ों के अचानक आने से अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में अभूतपूर्व स्थिति पैदा हो गई। मरीज़ों की भारी भीड़ को संभालने के लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने तुरंत युद्ध स्तर पर इलाज शुरू कर दिया।
संदेहास्पद फ़ूड पॉइज़निंग की सही वजह का अंतिम सूचना मिलने तक पता नहीं चल पाया है और आगे की जांच चल रही है। फिलहाल सभी का बीमार लोगों का इलाज चल रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

