माजुली में नाबालिग के साथ बलात्कार के छह आरोपित गिरफ्तार
माजुली (असम), 02 जून (हि.स.)। माजुली में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में व्यापक आक्रोश पैदा किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपितों ने घर में लोगों की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर बलात्कार किया। इतना ही नहीं, शिकायत में यह भी उल्लेख है कि पीड़िता को किसी को सूचित न करने की धमकी दी गई और चेतावनी दी गई कि उसके जान को खतरा होगा।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने जांच शुरू की और छह आरोपितों को गिरफ्तार किया। इस बीच, पुलिस घटना से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जांच जारी रखे हुए है।
इस घटना के चलते क्षेत्र में व्प्रयापक तिक्रिया व्याप्त है और अपराधियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग उठाई है। पुलिस कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

