home page

कोकराझाड़ में फ्लाइंग स्क्वॉड ने 57 लाख रुपये जब्त किए

 | 
कोकराझाड़ में फ्लाइंग स्क्वॉड ने 57 लाख रुपये जब्त किए


कोकराझार (असम), 30 मार्च (हि.स.)। असम विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर कोकराझार जिले में फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम ने जांच के दौरान 57 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जब्त की गई राशि कोकराझार के शांति नगर क्षेत्र के एक व्यवसायी की बताई जा रही है। यह कार्रवाई चुनाव संबंधी निगरानी के तहत नियमित जांच के दौरान की गई।

अधिकारियों ने बताया कि इतनी बड़ी नकदी किस उद्देश्य से ले जाई जा रही थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश