home page

बाढ़ में 55 लोग अब भी लापता, 2,000 से अधिक मवेशियों की मौत: नाजिरा विधायक

 | 
बाढ़ में 55 लोग अब भी लापता, 2,000 से अधिक मवेशियों की मौत: नाजिरा विधायक


गुवाहाटी, 23 जुलाई (हि.स.)। नाज़िरा के विधायक मयूर बरगोहाईं ने बताया कि बाढ़ से क्षेत्र में भारी तबाही हुई है। अब तक 55 लोग लापता हैं, जबकि 2,000 से अधिक मवेशियों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण लगभग 200 पक्की सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। वहीं, बिहुबर क्षेत्र में सड़कों पर आठ फुट तक गाद जमा हो गई है, जिससे आवागमन और राहत कार्य प्रभावित हुए हैं। विधायक ने कहा कि प्रशासन प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य जारी रखे हुए है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश