असम-मेघालय सीमा पर 50 हजार बर्मीज सिगरेट जब्त, एक गिरफ्तार
| Sep 6, 2026, 17:52 IST
कछार (असम), 06 सितंबर (हि.स.)। असम-मेघालय सीमा स्थित दिगोरखाल चेक पोस्ट पर शनिवार को पंजीकरण संख्या एमएच 46 बीएम 4238 वाले एक वाहन को रोककर तलाशी ली गई।
कछार पुलिस मुख्यालय द्वारा आज दी गयी जानकारी के अनुसार गहन तलाशी के दौरान वाहन के एक गुप्त चैंबर से बर्मी सिगरेट के 250 मध्यम आकार के पैकेट बरामद किए गए। प्रत्येक पैकेट में 200 सिगरेट थीं, जिससे कुल 50,000 सिगरेट जब्त की गईं।
मामले में मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स निवासी जीतू आर मराक को हिरासत में लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

