नलबाड़ी जिला आयुक्त कार्यालय के चार अधिकारी एवं कर्मचारी गिरफ्तार
नलबाड़ी (असम), 28 नवंबर (हि.स.)। सरकारी धन की हेराफेरी करने के आरोप में नलबाड़ी जिला आयुक्त कार्यालय के चार अधिकारी-कर्मचारियों को बीते शुक्रवार की देर शाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि सभी आरोपितों से नलबाड़ी थाने में पूछताछ जारी है। गिरफ्तार चार कर्मचारियों में योजना अधिकारी विश्वजीत नाथ, त्रिलोचन दास, अनवर हुसैन और बिपुल कलिता शामिल हैं।
बताया गया है कि पुलिस आज चारों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी।
चारों से नलबाड़ी सदर थाने में फिलहाल पूछताछ जारी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नलबाड़ी जिले के विधायक फंड से जनवरी 2026 से विधायक फंड के अतिरिक्त पैसे 15 लाख से अधिक की राशि की धोखाधड़ी करके हड़प ली गई।
नलबाड़ी आयुक्त के हस्ताक्षर की नकल करके सारी रकम निकाली गयी थी। पुख्ता सबूत मिलने के बाद नलबाड़ी पुलिस ने चारों लोगों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में नलबाड़ी सदर थाने में 294/26 नंबर के तहत केस दर्ज किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

