home page

असम बाढ़: कांग्रेस ने राज्य व केंद्र सरकार पर साधा निशाना

 | 
असम बाढ़: कांग्रेस ने राज्य व केंद्र सरकार पर साधा निशाना


गुवाहाटी, 29 जुलाई (हि.स.)। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) ने बाढ़ प्रबंधन को लेकर राज्य और केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। कांग्रेस नेता बेदव्रत बोरा ने सवाल उठाया कि एसडीआरएफ में पड़े ₹1,600 करोड़ बाढ़ पीड़ितों के लिए जारी क्यों नहीं किए गए। वहीं, पूर्व सांसद अब्दुल खालिक ने कहा कि राज्य के 4,800 किमी तटबंधों में से 3,000 किमी बाढ़ से सुरक्षा देने की क्षमता खो चुके हैं। कांग्रेस ने केंद्र पर केवल फोन पर हालात जानने का आरोप लगाते हुए असम की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश