home page

गुवाहाटी पुलिस के जाल में चार बांग्लादेशी, दलाल की पहचान

 | 
गुवाहाटी पुलिस के जाल में चार बांग्लादेशी, दलाल की पहचान


गुवाहाटी, 13 अप्रैल (हि.स.)। गुवाहाटी पुलिस ने एक बड़े अभियान के दौरान चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिससे अवैध घुसपैठ और फर्जी दस्तावेज बनाने के नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी लोग आसिफ अली नामक एक दलाल के जरिए असम में प्रवेश किए थे। दलाल ने ही इनके आवागमन और ठहरने की व्यवस्था की थी।

दिसपुर पुलिस ने बताया है कि सीमा पुलिस ने गुवाहाटी के ससल इलाके से चारों बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है सभी दलाल आसिफ अली के जरिए गुवाहाटी पहुंचे थे। बीते 10 अप्रैल से गुवाहाटी में छिपे हुए थे।

सूत्रों ने बताया है कि चारो गुवाहाटी से मुंबई जाने की फिराक में थे। गिरफ्तार चारों में एक महिला, एक पुरुष और बच्चे शामिल हैं। बताया गया है कि दलाल आकाश अली ने बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी वोटर कार्ड बनाया था। दिसपुर पुलिस दलाल को भी गिरफ्तार किया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि इन चारों ने बरपेटा जिले से मतदाता पहचान पत्र (वोटर कार्ड) बनवा लिया था, जिससे पहचान सत्यापन और चुनावी दस्तावेजों के दुरुपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर दिखे लाल टी-शर्ट पहने व्यक्ति की पहचान दलाल आसिफ अली के रूप में हुई है। मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश