नाइट सुपर बस दुर्घटनाग्रस्त, 30 से अधिक यात्री घायल
| Nov 5, 2026, 08:56 IST
गुवाहाटी, 05 नवंबर (हि.स.)। गुवाहाटी महानगर के बाहरी इलाके में हुई एक सड़क हादसे में 30 से 35 बस के यात्री घायल हो गए। जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई गई है।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार की सुबह जोराबाट आउटपोस्ट इलाके में दुलियाजान से गुवाहाटी की ओर जा रही दीप ट्रेवल्स की बस (एआर-01एम-7947) अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर पलट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में सवार 30 से 35 यात्री घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत काफी गंभीर बताई गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची जोराबाट पुलिस और जोराबाट यातायात पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल ले गई । पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

