home page

गोलकगंज में सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवती की मौत, छह घायल

 | 
गोलकगंज में सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवती की मौत, छह घायल


गोलकगंज (असम), 24 अक्टूबर (हि.स.)। असम के गोलकगंज के बिषखोवा में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन के बीच टक्कर होने से हुई।

आज आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन के बीच हुई टक्कर में ई-रिक्शा में सवार एक 22 वर्षीय युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा में सवार पांच यात्री और चालक घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। घायलों की स्थिति और दुर्घटना के कारणों के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश