वन महोत्सव में जिया भराली तट पर 2,000 पौधों का रोपण
| Jul 3, 2026, 20:16 IST
शोणितपुर (असम), 03 जुलाई (हि.स.)। वन महोत्सव-2026 के तहत बालीगांव मिरी ग्रीन विलेज में बालीपाड़ा फाउंडेशन और 134 इकोलॉजिकल टास्क फोर्स (टेरिटोरियल आर्मी) ने संयुक्त रूप से टुगेदर फॉर ए ग्रीनर लैंडस्केप अभियान के अंतर्गत जिया भराली नदी के किनारे 2,000 पौधों का रोपण किया।
कार्यक्रम में 134 इकोलॉजिकल टास्क फोर्स के एक अधिकारी और 16 जवानों के साथ बालीपाड़ा फाउंडेशन की टीम तथा आसपास के क्षेत्र की 120 महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भाग लिया। इस अभियान का उद्देश्य नदी तटों का संरक्षण, मिट्टी के कटाव को रोकना तथा स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ बनाना है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

