अवैध रूप से 20 मवेशी ले जा रहे दो वाहन वाहन जब्त
मोरीगांव (असम), 30 अक्टूबर (हि.स.)। मोरीगांव जिले के जागीरोड थाना क्षेत्र इलाके में स्थानीय लोगों द्वारा दो वाहनों से 20 मवेशियों को बरामद कर पुलिस को सौंप दिया गया है।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि थाना क्षेत्र के धरमतूल इलाके में स्थानीय लोगों ने मवेशियों से लदे दो बोलोरो पिकअप (एएस-02डीसी-9729 और एएस-01आरसी-5150) को पकड़ा। जिसमें अवैध तरीके से 20 मवेशियों को की तस्करी की जा रही थी।
दो मवेशी तस्करों के साथ मारपीट किए जाने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों के चंगुल से पशु तस्करों को बचाकर थाने ले आई। पुलिस घटनास्थल से दो बोलेरो पिकअप से 20 मवेशी जब्त किया है। जिसे अवैध तरीके से मेघालय के पशु बाजार तक ले जाया जा रहा था।
पुलिस इस संबंध में पशु अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है । ज्ञात होगी राज्य में सख्त पशु कानून लागू है बावजूद पशुओं की तस्करी जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

