home page

एसएसबी की पहली बटालियन ने रौता में किया पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

 | 
एसएसबी की पहली बटालियन ने रौता में किया पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन


गुवाहाटी, 05 नवंबर (हि.स.)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की पहली बटालियन, सोनापुर की ओर से गुरुवार को बी कंपनी, रौता के कार्यक्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बटालियन के कमांडेंट सुनील कौशिक के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों, शिक्षकों और एसएसबी जवानों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया तथा विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, हरित क्षेत्र का विस्तार करना तथा विद्यार्थियों एवं स्थानीय समुदाय को पर्यावरण की रक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की उचित देखभाल करने तथा स्वच्छ, हरित और स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश