home page

एसएसबी की प्रथम वाहिनी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 | 
एसएसबी की प्रथम वाहिनी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


गुवाहाटी, 01 नवंबर (हि.स.)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की प्रथम वाहिनी की ओर से रविवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सोनापुर स्थित वाहिनी मुख्यालय सहित 'ई', 'एफ' और 'जी' समवायों में आयोजित इन कार्यक्रमों का नेतृत्व वाहिनी के कमांडेंट सुनील कौशिक के मार्गदर्शन में किया गया।

इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम 'सत्यनिष्ठा से समृद्धि' रखी गई है। इस अवसर पर थीम आधारित रोड शो रैली निकाली गई। रैली के दौरान पोस्टर और पंपलेट के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रमुख स्थानों पर सतर्कता, ईमानदारी और पारदर्शिता से संबंधित बैनर एवं पोस्टर भी लगाए गए।

वहीं, वाहिनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी सतर्कता जागरूकता से जुड़े संदेश प्रसारित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आम लोगों को ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूक करना था।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश