नगांव लोकसभा उपचुनाव: 25 में से 18 उम्मीदवारों के नामांकन वैध
नगांव (असम), 18 सितंबर (हि.स.)। नगांव लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को पूरी हो गई। कुल 25 उम्मीदवारों द्वारा दाखिल नामांकन पत्रों में से 18 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए।
जिन प्रमुख उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए हैं, उनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के देवाशीष शर्मा, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) की शिवमणि बोरा शामिल हैं।
निर्वाचन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 19 सितंबर निर्धारित की गई है। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगांव लोकसभा उपचुनाव के लिए मैदान में रहने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची स्पष्ट होगी।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

