home page

सियांग अपर मल्टीपर्पस प्रोजेक्ट के लिए रीव गांव के 17 परिवारों ने दी अपनी सहमति

 | 

इटानगर, 20 अप्रैल (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले के रीव गांव के 17 परिवारों ने सोमवार सियांग अपर मल्टीपर्पस हाइड्रो प्रोजेक्ट (एसयूएमपी) के लिए पूर्व-व्यवहार्यता रिपोर्ट (पीएफआर) गतिविधियों के संचालन के समर्थन में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। ज्ञात हो कि इस प्रोजेक्ट को लेकर राज्य में काफी समय से एक धड़ा विरोध पर उतारू है।

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर सियांग जिले के उपायुक्त ताई तागु, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष तालुम तबिंग और उपाध्यक्ष ताजन टाकी की उपस्थिति में हुए।

इससे पहले, रीव गांव के 62 प्रतिशत परिवारों ने उपमुख्यमंत्री चोना मीन की उपस्थिति में अरुणाचल प्रदेश सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे, जो परियोजना के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी और प्रस्तावित 11 हजार मेगावाट की जलविद्युत परियोजना के लिए पीएफआर के प्रारंभ को सक्षम बनाता है।

हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी