home page

रहा में पशु तस्करी के संदेह में वाहन जब्त, 16 मवेशी बरामद

 | 

नगांव (असम), 26 अक्टूबर (हि.स.)। असम के रहा स्थित पश्चिम शालमारा में स्थानीय लोगों ने पशु तस्करी के संदेह में एक वाहन को पकड़कर उसमें से 16 मवेशियों को बरामद किया।

रहा पुलिस ने सोमवार को बताया कि जानकारी के अनुसार, बिना नंबर प्लेट वाली बोलेरो पिकअप गाड़ी में मवेशियों को ले जाया जा रहा था। संदेह होने पर स्थानीय लोगों ने वाहन को रोक लिया और उसकी तलाशी लेने पर उसमें 16 मवेशी मिले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने वाहन और सभी पशुओं को अपने जिम्मे लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद इलाके में पशु तस्करी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी और पुलिस की आगे की कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश