असम से 15 अवैध घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजा गया
गुवाहाटी, 29 अक्टूबर (हि.स.)। असम सरकार ने सीमा सुरक्षा और अवैध घुसपैठ के खिलाफ अपनी सख्त नीति दोहराते हुए कहा है कि राज्य की सीमाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। गुरुवार तड़के दी गयी जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सहयोग से 15 कथित अवैध घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेज दिया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने अवैध घुसपैठियों के पकड़े जाने की बीती देर रात को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा की थी।
राज्य सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि असम की सीमा सुरक्षा के मामले में सरकार का रुख हमेशा सख्त रहा है और अवैध घुसपैठ के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
बयान में कहा गया, “सीमा को सुरक्षित रखना और असम के हितों की रक्षा करना हमारा संकल्प है। हम इस प्रतिबद्धता पर अडिग हैं।”
सरकार ने दोहराया कि राज्य की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अवैध घुसपैठ पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

