13 मांगों को लेकर राज्यभर में कॉलेज शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन
गुवाहाटी, 23 नवंबर (हि.स.)। असम कॉलेज शिक्षक संघ (एसीटीए) के आह्वान पर सोमवार को राज्यभर के कॉलेज शिक्षकों ने अपनी 13 मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न कॉलेजों के शिक्षकों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।
नलबाड़ी स्थित कामरूप महाविद्यालय में भी शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करने की कोशिश की।
शिक्षकों ने सेवा संबंधी विभिन्न मुद्दों, पदोन्नति, वेतन से जुड़े लाभ, रिक्त पदों, पेंशन व्यवस्था तथा अन्य पेशागत समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने कहा कि उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।
राज्यव्यापी इस विरोध प्रदर्शन के जरिए शिक्षकों ने सरकार से अपनी 13 मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द ठोस कदम उठाने की अपील की।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

