home page

इटानगर 12 बंद शांतिपूर्ण संपन्न

 | 

इटानगर, 04 नवंबर (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के पब्लिक राइट एक्शन कमेटी का तीन

सूत्रीय मांगों के समर्थन में आज इटानगर कैपिटल रीजन में बुलाए गए 12 घंटा बंद शांतिपूर्ण रहा, हालांकि इससे जनजीवन पर

असर पड़ा।

बंद के दौरान सभी सरकारी और सार्वजनिक कार्यालय, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, दुकानें और शिक्षण

संस्थान बंद रहे। सड़कों पर अर्धसैनिक बलों, एंबुलेंस और आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले वाहनों को

छोड़कर, अन्य किसी भी वाहन की

आवाजाही नहीं हुई।

नाहरलगुन के पुलिस अधीक्षक न्येलम नेगा ने बताया कि बंद शांतिपूर्ण रहा; किसी भी अप्रिय घटना की

कोई खबर नहीं मिली और न ही किसी प्रदर्शनकारी को हिरासत में लिया गया। दरअसल, इटानगर कैपिटल रीजन में

बंद की घोषणा की जानकारी मिलने के बाद, जिला प्रशासन ने इसे अवैध घोषित कर दिया था और निषेधाज्ञा लागू

करते हुए चार-पांच से अधिक लोगों के एक साथ इकट्ठा होने पर रोक लगा दी थी।

मीडिया से बात करते हुए, पुलिस अधिक्षक नागा ने कहा कि कमेटी के प्रतिनिधियों की मांगों

को सुन लिया गया है, लेकिन प्रस्तावित मार्च

की अनुमति नहीं दी जा सकती थी क्योंकि इससे जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन होता।

उन्होंने बताया कि कमेटी ने सुबह 5 से शाम 5 बजे तक 12 घंटे के बंद की घोषणा की थी, जिसे जनता का समर्थन मिला और बंद शांतिपूर्ण

ढंग से संपन्न हुआ।

नेगा ने पुष्टि की कि लोगों का

जमावड़ा शांतिपूर्ण रहा और प्रदर्शनकारी बिना किसी कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा

किए वहां से चले गए।

उन्होंने प्रदर्शनकारियों को अपनी जिम्मेदारियों के बारे

में याद दिलाया और सभी से शांति बनाए रखने, कानून का सम्मान करने तथा अपनी मांगों को लोकतांत्रिक और

कानूनी तरीकों से उठाने की अपील की।

कमेटी ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को दोहराया, जिसमें प्रस्तावित 'सियांग अपर मल्टीपर्पज

प्रोजेक्ट' के सिलसिले में हिरासत

में लिए गए सभी लोगों की तुरंत रिहाई, सियांग क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों को वापस बुलाना, और नाहरलगुन से बंदरदेवा

तक एनएच -415 सड़क का काम तुरंत पूरा

करना शामिल है।

हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी