home page

असम में 17 में से 12 विशेष कैंसर अस्पताल चालू, पांच और अस्पताल निर्माणाधीन: मुख्यमंत्री

 | 
असम में 17 में से 12 विशेष कैंसर अस्पताल चालू, पांच और अस्पताल निर्माणाधीन: मुख्यमंत्री


गुवाहाटी, 4 नवंबर (हि.स.)। असम सरकार राज्य में कैंसर मरीजों को उनके घर के नजदीक उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष कैंसर अस्पतालों के नेटवर्क का विस्तार कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि राज्य में प्रस्तावित 17 विशेष कैंसर अस्पतालों में से 12 पहले ही काम करना शुरू कर चुके हैं, जबकि पांच अन्य अस्पतालों की स्थापना की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य असम के विभिन्न हिस्सों में लोगों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती कैंसर उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को इलाज के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों की यात्रा न करनी पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अस्पतालों के माध्यम से राज्य में उन्नत कैंसर चिकित्सा सुविधाओं तक लोगों की पहुंच और मजबूत होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश