home page

सड़क हादसे में 12 व्यक्ति घायल

 | 
सड़क हादसे में 12 व्यक्ति घायल


सड़क हादसे में 12 व्यक्ति घायल


मोरीगांव (असम), 09 नवंबर (हि.स.) । मोरीगांव जिले के जागीरोड थाना क्षेत्र इलाके में सोमवार को हुए एक सड़क हादसेे में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि जागीरोड थाना क्षेत्र के दोपडा इलाके में दो सीएनजी ऑटो रिक्शा के बीच में आमने-सामने की टक्कर में 12 लोग घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद एक ऑटो सड़क के किनारे तालाब में जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल है। पुलिस इस संबंध में दुर्घटना का एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी