ग्वालपाड़ा में बच्चों समेत 12 बांग्लादेशी गिरफ्तार
| Oct 10, 2026, 11:51 IST
ग्वालपाड़ा (असम), 10 अक्टूबर (हि.स.)। असम के ग्वालपाड़ा जिले में पुलिस ने बच्चों समेत 12 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। सभी को असम राज्य परिवहन निगम (एएसटीसी) के बस अड्डे के समीप से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस से आज मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस ने यह कार्रवाई ग्वालपाड़ा स्थित एएसटीसी बस अड्डे के आसपास की। गिरफ्तार लोगों में बच्चों के शामिल होने की भी जानकारी सामने आई है।
हालांकि, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान, उनके भारत में प्रवेश करने की परिस्थितियों तथा इस मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। पुलिस की ओर से मामले में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

