बशिष्ठ पुलिस ने 10 डकैतों को किया गिरफ्तार
| May 7, 2026, 13:46 IST
गुवाहाटी, 07 मई (हि.स.)। गुवाहाटी की बशिष्ठ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती और लूटपाट की घटनाओं में संलिप्त 10 डकैतों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से पुलिस ने एक एयर गन तथा डकैती में इस्तेमाल किए जाने वाले कई धारदार हथियार बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बिपुल अली, रमजान, गाजी, नासिब, आसादुर, अब्दुर, शाहिद, सामदुर और मक्तुल हुसैन के रूप में की गई है। एक अन्य आरोपित की पहचान को लेकर पुलिस की प्रक्रिया जारी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार डकैतों से पूछताछ की जा रही है, ताकि उनके अन्य आपराधिक मामलों में शामिल होने की जानकारी जुटाई जा सके। मामले की जांच जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

