home page

कामले में एनसीसी कैडेटों का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आरंभ

 | 

इटानगर, 01 मई (हि.स.)। समावेशी प्रशिक्षण और पहुंच की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय तेजपुर असम के तत्वावधान में पहला अरुणाचल प्रदेश बटालियन राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। इस कड़ी में अरुणाचल प्रदेश के कामले जिले के मेगदोंग स्थित जेएनवी में एनसीसी कैडेटों के लिए शुक्रवार से 10 मई तक संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-05) का आयोजन शुरू किया है।

दस दिवसीय एनसीसी शिविर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि यह पहली बार है जब प्रथम एपी बटालियन एनसीसी इस दूरस्थ और दुर्गम स्थान पर शिविर का आयोजन कर रही है।

यह पहल प्रथम एपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल समुद्र विजय शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया एक सचेत और सुनियोजित प्रयास है, जिसका उद्देश्य दूरस्थ और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में रहने वाले एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करना है, जिन्हें अक्सर अधिक केंद्रीय स्थानों पर आयोजित शिविरों में भाग लेने में रसद और वित्तीय चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी