home page

हैलाकांदी में 1.31 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता, एएसआरएलएम के लाला ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर गिरफ्तार

 | 
हैलाकांदी में 1.31 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता, एएसआरएलएम के लाला ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर गिरफ्तार


गुवाहाटी, 21 नवंबर (हि.स.)। असम के हाइलाकांदी जिले में असम राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एएसआरएलएम) के तहत दूध देने वाली गायों की आपूर्ति के नाम पर करीब 1.31 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। पुलिस ने आज बताया कि इस मामले में पुलिस ने लाला ब्लॉक के को-ऑर्डिनेटर रूपम दास को गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि असम राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लाभार्थियों को दूध देने वाली गायें उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर लगभग 1.31 करोड़ रुपये की वित्तीय गड़बड़ी की गई।

इस कथित घोटाले में संलिप्तता के आरोप में पुलिस ने रूपम दास को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है। कथित वित्तीय अनियमितता से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले में आगे की जांच के बाद और तथ्य सामने आने की संभावना है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश