home page

हाथीगांव में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

 | 
हाथीगांव में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार


गुवाहाटी, 01 मई (हि.स.)। गुवाहाटी के हाथीगांव क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला तथा दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

हाथीगांव पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ददरा क्षेत्र के जयनूर अली और दरंग के बाहारुल इस्लाम के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक-युवती लंबे समय से एक मकान में अवैध रूप से देह व्यापार का संचालन कर रहे थे। मामले की जांच जारी है तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश