home page

स्कॉर्पियो से मवेशी बरामद, तीन गिरफ्तार

 | 
स्कॉर्पियो से मवेशी बरामद, तीन गिरफ्तार


स्कॉर्पियो से मवेशी बरामद, तीन गिरफ्तार


स्कॉर्पियो से मवेशी बरामद, तीन गिरफ्तार


स्कॉर्पियो से मवेशी बरामद, तीन गिरफ्तार


धुबड़ी (असम), 25 फरवरी (हि.स.)। धुबड़ी जिला के बिलासीपारा में अवैध पशु तस्करी का बड़ा सिंडिकेट लगातार सक्रिय है। तस्कर रोज नए-नए तरीकों से पश्चिम बंगाल से असम में मवेशियों की तस्करी कर रहे हैं। इसी कड़ी में बिलासीपारा पुलिस ने अवैध मवेशी तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया।

अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 17 से एक लग्जरी स्कॉर्पियो वाहन के जरिए ले जा रहे छह अवैध मवेशियों को बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। जब्त की गई स्कॉर्पियो (एएस 01-एयू 7975) में बड़े ही क्रूर तरीके से सभी मवेशियों की तस्करी की जा रही थी।

पुलिस को संदेह है कि इन मवेशियों को पश्चिम बंगाल से बिलासीपारा के चर (नदी का छाड़न वाला क्षेत्र) क्षेत्रों की ओर ले जाने की योजना थी। इस मामले में तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान काठालदी गांव के सनावर हुसैन, अनावर हुसैन और बहार अली के रूप में हुई है। जबकि इस अवैध कारोबार के मुख्य सरगना हजरत और जयनाल फरार बताए गये हैं।

फिलहाल बिलासीपारा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपितों की तलाश जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी