home page

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में मणिपुर में एक व्यक्ति गिरफ्तार

 | 
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में मणिपुर में एक व्यक्ति गिरफ्तार


इंफाल, 21 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस और सुरक्षा बल हिंसा प्रभावित मणिपुर में उग्रवादियों, मादक पदार्थ तस्करों के साथ ही सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाए हुए हैं। इस कड़ी में सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मणिपुर पुलिस मुख्यालय के मंगलवार के एक बयान अनुसार एल. अजीत सिंह नाम के एक फेसबुक अकाउंट पर भड़काऊ और उत्तेजक सामग्री पोस्ट की गयी थी जिससे सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ने का खतरा था। इस मामले में मोतबंग मामंग लीकाई, केपीआई, ए/पी लैम्बोई खोंगनांगखोंग राहत शिविर में रहने वाले लौरियम अजीतकुमार सिंह (29) को गिरफ्तार किया गया है। जांच अभी जारी है। मणिपुर पुलिस ने चेतावनी दी है कि जो कोई भी हिंसा भड़काने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर ज़रूरी सामान ले जा रहे 329 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई। सभी संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और वाहनों की सुरक्षित और बेरोकटोक आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील रास्तों पर सुरक्षा काफिला भी मुहैया कराया गया है। इसी दिन मणिपुर के अलग-अलग जिलों में, पहाड़ों और घाटी दोनों जगहों पर, कुल 115 नाके/चेक पॉइंट लगाए गए थे और 03 लोगों को हिरासत में लिया गया।पुलिस मुख्यालय ने बताया कि एक अन्य अभियान में पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने बीते 19 अप्रैल को कर्फ्यू का उल्लंघन करने और ग्रेटर इंफाल क्षेत्र में सड़क पर यातायात अवरुद्ध करने एवं सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित अपराधिक घटनाओं में शामिल कुल 19 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों में- नोंगथोम्बम लोलिन मैतेई (33), समुराइलातपम सिबानंद शर्मा (28), निंगथौखोंगजाम ऋषिकांत मैतेई (28), चुंगखम कैकु (21), पोटशांगबम भूमिबोन खाबा (38), लीमापोकपम रोमेश मैतेई (40), रितिक रॉय (23), हंजाबम डेविड शर्मा (20), जयप्रकाश अखोम (38), चुंगखम सनतोम्बा सिंह (32), निंगोम्बम चेतन सिंह (26), लैरेनमयुम बिक्रम (38), मोइरांगथेमहाइमो (53), थिंगुजम फ्रांसिस (21), थिंगुजममोरम्बा (22), वांगखेम कुलधजा (30), सेराम मंजीत मैतेई (25), युमनाम शरत (27) और गुलिट थोंगम (20) के रूप में की गयी है।------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय