home page

श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक : मुख्यमंत्री सरमा

 | 
श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक : मुख्यमंत्री सरमा


गुवाहाटी, 09 नवंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस संस्थान को असम की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का एक उज्ज्वल प्रतीक बताया।

सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव के उदार मानवीय दर्शन और एकता के आदर्शों से प्रेरित यह राष्ट्रीय संस्थान असम की विविधतापूर्ण सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि ब्रह्मपुत्र घाटी से लेकर बराक घाटी तक विभिन्न समुदायों की सांस्कृतिक विविधता को एकता के सूत्र में पिरोने में कलाक्षेत्र का योगदान अद्वितीय है।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह संस्थान असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने के साथ-साथ भावी पीढ़ियों को अपनी जड़ों और पहचान से जोड़ने का प्रयास निरंतर जारी रखेगा।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश