home page

शोणितपुर के रंगापारा में सोशल वॉलंटियर टीम की सराहनीय पहल

 | 
शोणितपुर के रंगापारा में सोशल वॉलंटियर टीम की सराहनीय पहल


शोणितपुर के रंगापारा में सोशल वॉलंटियर टीम की सराहनीय पहल


शोणितपुर (असम), 09 जुलाई (हि.स.)। रंगापारा सोशल वॉलंटियर टीम नामक एक गैर-सरकारी संस्था ने एक सराहनीय पहल की है। संस्था ने रंगापारा के खेरनी बस्ती के एक नं. वार्ड स्थित एलपी स्कूल में आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए विशेष ठोस कदम उठाया गया है।

संस्था द्वारा 'भाग्योदय शिक्षा' नामक कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए इंग्लिश स्पीकिंग, ड्राइंग, नृत्य और संगीत का प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया है। खेरनी बस्ती एलपी स्कूल परिसर में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर का औपचारिक शुभारंभ रंगापारा थाना के प्रभारी धनजीत हालोई और एक नं. वार्ड के वार्ड कमीश्नर ने किया।

इस कार्यक्रम के दौरान समाज सेवी सेवाली कलिता, कुमार प्रधान अन्य सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे। साथ ही प्रायः गांव इलाके के 50 बच्चे सब उपस्थित थे। भाग्योदय शिक्षा से जुड़े कई पदाधिकारी एवं गांव के अभिभावक आदि उपस्थित थे।

इस पहल की सभी लोगों ने सराहना की है। उपस्थित बच्चों के बीच खाने-पीने की सामग्री का भी वितरण किया गया। जानकारी अनुसार संस्थान के द्वारा वर्तमान समय में दो घंटे तक रोजाना शिक्षा प्रदान करने की बात कही गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जयकिशोर झा