मादक पदार्थ के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
इंफाल, 28 फरवरी (हि.स.)। मणिपुर के चुराचांदपुर जिला पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाते हुए मादक पदार्थ के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।
मणिपुर पुलिस मुख्यालय से शनिवार काे बताया कि शुक्रवार रात को पुलिस ने चुराचांदपुर जिला के चुराचांदपुर थानांतर्गत कन्नन वेंग, वाईपीए रोड इलाके से किराना दुकान से एक महिला को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। तस्कर महिला की पहचान जायन वेंग की निवासी थुआमलिंडिंग (56) के रूप में की गयी है।
महिला के पास से पांच साबुनदानी में छुपाकर रखी गयी हेरोइन, 5.35 किग्रा डब्ल्यूवाई टैबलेट, एक टू-व्हीलर, जुपिटर टीवीएस वाहन और एक मोबाइल फाेन बरामद किया गया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी रखे हुए है।------------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

