बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया योगदान
गुवाहाटी, 25 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के उद्देश्य से विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री के अनुसार, डिमोरिया के विधायक तपन दास, बाओखुंगरी के विधायक रूपम चंद्र राय तथा बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (बीटीसी) के कार्यकारी सदस्य कर्मेश्वर राय ने 50-50 हजार रुपये का योगदान दिया है। वहीं, पूर्व विधायक फणीधर तालुकदार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों के इस उदार सहयोग, संवेदनशीलता और मानवीय पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों के प्रति उनकी यह सहायता राहत एवं पुनर्वास कार्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

