home page

फकीराग्राम में कृषि उपकरण एवं अन्य सामग्री वितरित

 | 
फकीराग्राम में कृषि उपकरण एवं अन्य सामग्री वितरित


कोकराझार (असम), 04 नवंबर (हि.स.)। कोकराझार जिला के फकीराग्राम अंतर्गत भोटगांव में फकीराग्राम परिषद निर्वाचन क्षेत्र के पार्षद एजामुल हक की पहल पर वीसीडीसी के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों के बीच कृषि उपकरण एवं विभिन्न उपयोगी सामग्रियों का वितरण किया गया। इस दौरान लाभार्थियों को कृषि कार्य में उपयोग के लिए स्प्रे मशीन, छाता तथा मच्छरदानी प्रदान की गई।

इस कार्यक्रम में फकीराग्राम नगरपालिका बोर्ड के अध्यक्ष सुल्तान आलम सहित पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इस पहल का उद्देश्य किसानों को कृषि कार्यों में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ आम लोगों की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता करना है। पार्षद एजामुल हक ने उम्मीद जताई कि इस प्रकार की जनकल्याणकारी पहल से किसानों एवं लाभार्थियों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा और उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा