home page

न्यू गुवाहाटी में निर्दलीय प्रत्याशी कुशल शर्मा के चुनाव अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

 | 
न्यू गुवाहाटी में निर्दलीय प्रत्याशी कुशल शर्मा के चुनाव अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन


गुवाहाटी, 30 मार्च (हि.स.)। न्यू गुवाहाटी विधानसभा क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी भाजपा एवं विपक्षी पार्टी कांग्रेस के चुनाव प्रचार के बीच निर्दलीय प्रत्याशी कुशल कुमार शर्मा का चुनाव अभियान भी तेज़ी पकड़ रहा है और विभिन्न इलाकों में उन्हें भारी जनसमर्थन मिल रहा है।

सोमवार को क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे और उम्मीदवार के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। स्थानीय लोगों में उनके प्रति उत्साह और विश्वास देखने को मिला।

जनता को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि वे लोगों के प्रेम और आशीर्वाद के साथ आगे बढ़ रहे हैं और न्यू गुवाहाटी के विकास एवं प्रगति के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के सुधार और समग्र विकास को प्राथमिकता देने की बात कही।

उन्होंने मतदाताओं से आगामी चुनाव में समर्थन देने की अपील करते हुए 9 अप्रैल की तारीख को याद रखने का आग्रह किया।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश