home page

चुनाव 26: अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल करेगा असम का दौरा

 | 
चुनाव 26: अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल करेगा असम का दौरा


गुवाहाटी, 04 अप्रैल (हि.स.)। असम में आगामी विधानसभा सामान्य चुनाव 2026 के मद्देनज़र अंतरराष्ट्रीय चुनाव पर्यवेक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल 8 और 9 अप्रैल को राज्य का दौरा करेगा। यह दौरा इंटरनेशनल इलेक्शन विजिटर्स प्रोग्राम के तहत आयोजित किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस प्रतिनिधिमंडल में अंगोला, भूटान, मिस्र, पुर्तगाल, श्रीलंका, मेक्सिको, बेनिन और क्रोएशिया सहित विभिन्न देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस पहल का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों को भारत की चुनावी प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने का अवसर प्रदान करना है।

कार्यक्रम के तहत 8 अप्रैल 2026 को प्रतिनिधिमंडल के आगमन के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा उन्हें विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा वे चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डिस्पैच सेंटर और कंट्रोल रूम का भी दौरा करेंगे।

वहीं 9 अप्रैल को प्रतिनिधिमंडल असम के विभिन्न जिलों के कई मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था तथा चुनावी तकनीकों के उपयोग का निरीक्षण करेगा।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की चुनावी प्रक्रिया के व्यापक स्वरूप, पारदर्शिता और मजबूती को प्रदर्शित करना है, साथ ही चुनाव प्रबंधन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश