गोलकगंज में तीन भू-माफिया गिरफ्तार
| Dec 13, 2025, 21:34 IST
धुबड़ी (असम), 13 दिसंबर (हि.स.)। गोलकगंज पुलिस ने बेलपाड़ा चर इलाके में खिलंजिया (स्थानीय) लोगों की भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में तीन कथित भू-माफियाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सानिदुल हक, जाहरुद्दीन शेख और अमजात अली के रूप में हुई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीनों लंबे समय से बेलपाड़ा चर क्षेत्र में खिलंजिया परिवारों की जमीन पर अवैध कब्जे में संलिप्त थे। गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर उन्हें हिरासत में लिया गया। मामले में आगे जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

