home page

गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में बर्मीज सुपारी जब्त

 | 
गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में बर्मीज सुपारी जब्त


गुवाहाटी, 15 नवंबर (हि.स)। गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर सीमा शुल्क विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में बर्मीज सुपारी जब्त की है। यह सुपारी हमसफर एक्सप्रेस के एक डिब्बे से बीती रात बरामद की गई।

आज प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने ट्रेन में अभियान चलाकर सुपारी की खेप जब्त की। बताया जा रहा है कि सुपारी को ट्रेन के एक सामान ढोने वाले कोच में रखा गया था।

हालांकि, जब्त की गई सुपारी की कुल मात्रा और इस मामले में किसी की गिरफ्तारी को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। विभाग की ओर से मामले में आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। सीमा शुल्क विभाग ने बताया है कि इस कार्रवाई में आरपीएफ एवं जीआरपी ने भी पूरी मदद की।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश