home page

गुवाहाटी में पुलिस कर्मी ने सर्विस पिस्तौल से की खुदकुशी

 | 
गुवाहाटी में पुलिस कर्मी ने सर्विस पिस्तौल से की खुदकुशी


गुवाहाटी, 27 अगस्त (हि.स.)। गुवाहाटी के बशिष्ठ थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक पुलिसकर्मी अपनी सर्विस पिस्तौल से सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान परिक्षीत वैश्य के रूप में की गयी जो बशिष्ठ के सीआईडी के आवासीय इलाके में रहता था। बताया गया है कि पारिवारिक समस्याओं के चलते पुलिसकर्मी ने आत्महत्या जैसे चरम रास्ते को चुना। पुलिसकर्मी की पत्नी और बच्चे वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं।

पत्नी और बच्चों की अनुपस्थिति में यह घटना हुई। बशिष्ठ पुलिस ने पुलिसकर्मी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आईएएस अधिकारी एवं असम सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव मुकेश शाह के पीएसओ के रूप में परिक्षीत तैनात थे। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय